गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- लोनी। थाना लोनी बार्डर क्षेत्र में वीरवार दोपहर दिल्ली स्थित निजी बैंक से साढ़े छह लाख रुपये निकालकर ला रहे कारोबारी के साथ हुई लूट को चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस व एसओजी की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। लोनी रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में कमलेश की जींस रंगाई की फैक्ट्री है। वह वीरवार दोपहर दिल्ली यमुना विहार स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से साढ़े छह लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर आ रहे थे। रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। कारोबारी के मेट्रो पिलर नंबर 17 के पास पहुंचने पर एक स्कूटी सवार बदमाश ने कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया था। बदमाश तमंचे के बल पर अपनी बिना नंबर की स्कूटी मौके पर छोड़कर कारोबारी की स्कूटी लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.