पटना, जुलाई 5 -- बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक नामचीन कारोबारीगोपाल खेमका को गोलियों से भून डाला। घटना गांधी मैदान थाना इलाके में हुई है। गोली लगने के बाद गोपाल खेमका को मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई पटना के सीनियर एसपी ने गोपाल खेमका के गोली मारे जाने की पुष्टि की है। खेमका को घर से पास गोली मारी गई। उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या हो चुकी है जिसका राज अभी तक नहीं खुला है क्योंकि एक गिरफ्तार आरोपी का भी मर्डर कर दिया गया। थाना, एसएसपी आवास, डीएम आवास के इलाके में कारोबारी की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल खेमका अपनी गाड़ी से गांधी मैदान राम गुलाम चौक स्थित घर के समीप उतर रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.