मेरठ, फरवरी 21 -- मेरठ के चर्चित धागा कारोबारी अपहरण और वसूली कांड में फरार चल रहे दो दारोगाओं को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ स्वाट टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर प्रयागराज में छापेमारी कर दारोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को हिरासत में लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने वहां एक मुंशी के घर पनाह ली हुई थी और हाईकोर्ट के जरिए कानूनी राहत पाने की फिराक में थे।क्या था पूरा मामला? यह सनसनीखेज मामला 8 दिसंबर 2025 का है। लिसाड़ी गेट निवासी धागा कारोबारी रासिक को लोहियानगर थाने में तैनात दारोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने शाम के समय अगवा कर लिया था। खाकी की हनक दिखाते हुए आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बना लिया और उसे 'दिल्ली ब्लास्ट' जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- स...