नोएडा, फरवरी 7 -- सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के गिझौड़ गांव की घटना पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज नोएडा, संवाददाता। गिझौड़ गांव में कारोबारी के स्टाफ से पानी के विवाद में पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने शुक्रवार को मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। कारोबारी ने दोनों महिलाओं के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी हैं। उनके यहां पर शिल्पी और सोनी स्टाफ कर्मी हैं। वहीं, पड़ोस में मुस्कान और सुनीता रहती हैं। अमित का पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाओं से पानी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर शुक्रवार को अमित के स्टाफ के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जान से मारने और झूठे केस मे...