भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड जलालपुर निवासी अजय कुमार जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर दिया। भाई एवं उसके बेटे पर वाहन क्षतिग्रस्त करने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में कहा कि भाईयों अजय, विनय, विनीत एवं विकास जायसवाल के नाम से रंगाई का कारखाना सिधवन, रामपुर, जौनपुर में है। छह जनवरी को 12 बजे दिन में चोरी से विनीति उर्फ राजू कारखाने की मशीन खोलने लगे। मना करने पर गुंडई पर उतारु हो गए। मामले से सिधवन पुलिस चौकी को अवगत कराया। इस बीच, रात में साढ़े 10 बजे करीब स्टेशन रोड जलालपुर स्थित घर पर विनीत ने गालियां दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह खुद को घर में कैद करके जान बचाया। यूपी-112 के आने पर नीचे आया और घटना से अवगत कराया। आरोप लगाया कि गोली मारने की धमकी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.