कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम की लेम्बोर्गिनी कार की टक्कर से तीन लोगों के घायल होने के बाद भी पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। कार को थाने में लाकर ढंकवाने के साथ ही फौरन अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि हाई प्रोफाइल मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस कमिश्नर तक बात पहुंची तो उन्होंने जांच कराई। इसमें शिवम मिश्रा का नाम सामने आया। अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट में िशवम का नाम शामिल करते हुए ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर शिवम के ही होने की तस्दीक कर कार्रवाई की जाएगी। आर्यनगर निवासी तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा रविवार दोपहर लेम्बोर्गिनी कार से वीआईपी रोड से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.