पटना, फरवरी 24 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित कारोबारी रवि कुमार की पत्नी सरिता कुमारी के गले से चेन उड़ाने वाले दो अपराधी मनु कुमार उर्फ माया और चंदु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपराधियों को सोमवार की देर रात उसके घर नाला रोड पानी टंकी के पास से दबोचा। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर महिला की छिनी गई चेन को भी उसके घर के पास कचरा से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस घटना के बाद घटनास्थल पर लगे चार सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसमें आरोपितों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने जिसके बाद छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोमवार की शाम 5.10 बजे नाला रोड में वंदना होटल के समीप हुई। पीड़िता किसी काम से नाला रोड की तरफ जा रही थी। तभी दो बदमाशों ने उनके गले से चेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.