नई दिल्ली, जनवरी 20 -- राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में कबाड़ कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।कारोबारी को दी थी धमकी आरोपियों ने कारोबारी को धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए, तो पश्चिम विहार इलाके में हुई गोलीबारी की तरह ही उस पर भी हमला करेंगे। गिरफ्तार बदमाशों में चिराग महेंद्रू, आशुतोष पांडे और अंकित मिश्रा शामिल हैं। इनमें से मुख्य आरोपी चिराग जीएसटी रिटर्न फाइल करने का काम करता है। कारोबारी ने जीएसटी के सिलसिले में उससे संपर्क किया था। इसी दौरान आरोपी को कारोबारी की इनकम की जानकारी हुई। इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से मोटी रकम वसूलने की साजिश रची। मुख्य आरोपी ने पिछले कुछ समय में दिल्ली में हुई र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.