अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष का काउंटडाउन शुरू होते ही नोटिसों की बाढ़ आ गई है। मंडल स्तर पर जीएसटी, इनकम टैक्स, सीजीएसटी समेत अन्य विभागों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जनरेटेड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे कारोबारियों व उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है। सीधे सिस्टम से जारी हो रहे नोटिस का जवाब दाखिल करने में कारोबारियों को पसीने छूट रहे हैं। ईमेल पर सीधे नोटिस पहुंच रहा है। राज्यकर विभाग, इनकम टैक्स समेत अन्य विभागों से मंडल में करीब 1850 से अधिक एआई जनरेटेड नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें रिकवरी समेत कम रिटर्न दाखिल करने, एडवांस टैक्स, शून्य रिटर्न व जीएसटी नंबर सस्पेंड होने समेत अन्य तरह के नोटिस शामिल हैं। 31 मार्च को क्लोजिंग होनी है। सभी विभागों को राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। इसको लेकर धड़ाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.