हिन्दुस्तान टीम, दिसम्बर 2 -- दोस्त शब्द बहुत बड़ा शब्द होता है। रिश्तेदार से बढ़कर दोस्त होते हैं। यह बात चरितार्थ होते नजर आई। दरअसल, दिहाड़ी मजदूर दूल्हे की बारात निकली तो दोस्तों ने एक नहीं, बल्कि बारातियों के लिए 30 ई-रिक्शे का इंतजाम किया। ई-रिक्शा पर सवार होकर 100 से अधिक बाराती बारात में निकले। वहीं, एक साथ 30 ई-रिक्शा आकर्षण का केंद्र रहे। ये मामला देवरिया जिले का है। जहां खुखुंदू थाना क्षेत्र के भटहर के रहने वाले दुर्गेश कुमार की शादी डुमरिया लाला तय थीं। वह दिहाड़ी मजदूर हैं। आर्थिक दिक्कत भी है। दुर्गेश के आर्थिक चुनौतियों को देख दोस्तों ने खुद हाथ बढ़ा दिया। दोस्तों ने खुद बारात के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल ली और उनकी शादी में कारों का काफिला नहीं बल्कि ई रिक्शा का इंतजमा किया। दोस्तों ने एक नहीं बल्कि30 ई-रिक्शा रिजर्व किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.