बोकारो, जनवरी 4 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ ने ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना के कारीपानी तथा बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो एवं खासमहल में लगभग साढे छह टन अवैध कोयला एवं दो वगैर नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल जब्त किया गया। बरामद कोयले को सीसीएल प्रबंधन एवं मोटर साइकिल को गांधीनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट गारा अभिलाष, वर्पे सार्थक बाबाजी एवं केवीए श्रीधर के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें कारीपानी से 3.1 टन कोयला तथा कारो व खासमहल से 3.4 टन कोयला जब्त किया गया। सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि सीआईएसएफ द्वारा की जारी रही एरिया डोमिनेशन व छापामारी से सीसीएल को कोयला उत्खन्न व संप्रेषण में काफी फायदा व सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सीआईएसएफ की इस तत्परता से सीसीएल कोयला उत्पादन व सम्प्रेषण क...