सहारनपुर, फरवरी 12 -- महानगर के सर्राफा बाजार में दो युवकों ने बातों में उलझाकर एक कारीगर की जेब से 18 ग्राम सोना उड़ा लिया। आरोपियों ने सोने की जगह कारीगर की जेब में डले डाल दिए। इसके पश्चात आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली मंडी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। सर्राफा बाजार की लक्ष्मी मार्केट में शांति सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। गुरुवार की शाम वह रामानंदी बाजार में एक सर्राफ की दुकान पर गए थे। वहां से 18 ग्राम सोना लेकर अपनी दुकान पर लौट रहे थे। रास्ते में शांति को दो युवक मिले, जिन्होंनें शांति को बातों में उलझा लिया। शातिर युवकों ने खुद को ज्योतिष बताया। इसके साथ ही शांति को कहा कि उसका बुरा समय चल रहा है। इस पर शांति आरोपी युवकों के झांसे में आ गए। इसी दौरान शात...