प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों को अब टूल किट प्रोत्साहन राशि क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को Rs.15 हजार तक की टूलकिट सहायता ई-वाउचर अथवा क्यूआर कोड के रूप में दी जाती है, जिसे स्कैन कर वे सीधे अपनी जरूरत के औजार और उपकरण खरीद सकते हैं। यह क्यूआर कोड इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की ओर से जारी किया जा रहा है। प्रयागराज डाक परिक्षेत्र में अब तक करीब 26 हजार कारीगरों को क्यूआर कोड जारी किया जा चुका है। आईपीपीबी के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा कारीगरों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने की है, ताकि उन्हें बैंक के चक्कर न लगाने पड़े और उनका समय बचे। यदि कारीगरों को डिजिटल लेन-देन में कोई समस्या आती है तो उनके क्षेत्र का डाकिया मौके पर ही समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.