औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- ओबरा प्रखंड के कारा मोड़ अतरौली में बस और ऑटो स्टैंड न होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यवसायियों को लगातार परेशानी हो रही है। स्टैंड की कमी के कारण चालक मुख्य सड़क को ही पड़ाव की तरह उपयोग कर रहे हैं। इससे वाहनों का आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र एनएच-139 से सटा है, जहां छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। व्यवस्थित स्टैंड न होने के कारण सड़क के दोनों किनारे वाहन खड़े रहते हैं और सार्वजनिक स्थल लगातार कब्जे में रहता है। स्थानीय सरपंच राजश्री शर्मा और व्यवसायियों ने बताया कि स्टैंड के अभाव में लोग रोजाना मुश्किलों का सामना करते हैं। एनएच-139 पर ऑटो खड़े रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बस और ऑटो चालक सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाते-उतारते हैं, जिससे जाम की स...