औरंगाबाद, जनवरी 10 -- ओबरा प्रखंड के कारा गांव में सड़क सुरक्षा दुर्घटना रोकथाम समिति की ओर से चूड़ा-दही मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के समाजसेवी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में लोजपा आर के जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, श्रीकृष्ण सिंह स्मृति मंच के उपाध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया सुजीत सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, गिरीश कुमार, दीपक दुबे, मनोज सिंह, मुखिया सतीश सिंह, अम्बुज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और समाज में एकता का संदेश देना है। मकर संक्रांति के अवसर पर नई धान की चूड़ा, दही और तिलकुट के साथ सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। समि...