सासाराम, फरवरी 26 -- काराकाट, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। सूची में काराकाट प्रखंड के देव पड़सर निवासी जदयू नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन गिरी का नाम भी शामिल है। जिन्हें पटना महानगर व ग्रामीण जिला का संगठन प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बधाई देने वाले में जगनारायण सिंह यादव,पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता प्रो. बलिराम मिश्र, आशुतोष सिंह, कुश पांडेय, भाई जीतेंद्र , बब्लू ब्राह्मण आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.