कौशाम्बी, जनवरी 11 -- विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में तैनात नौ सचिवों द्वारा ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। उनके द्वारा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को व्यय का ब्योरा नहीं दिया जा रहा है। मामले में डीपीआरओ ने संबंधित नौ गांवों के सात सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए व्यय का ब्योरा देने का निर्देश दिया था। दस दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद एक भी सचिव ने व्यय का ब्योरा नहीं दिया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें द्वारा डीपीआरओ को पत्र भेजकर कुछ ग्रामसभाओं के सचिवों द्वारा खर्च की गई धनराशि का प्रमाणपत्र न देने की बात कही गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जनवरी को डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने तत्कालीन सचिव चक हिंगुई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, छिमिरछा के सोहन लाल, मीरापुर के बुद्धप्रकाश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.