देहरादून, मार्च 8 -- श्रीदेवभूमी जनविकास समिति की ओर से कारगी क्षेत्र से कूड़ा डंपिंग जोन आबादी क्षेत्र से कहीं दूर शिफ्ट करने की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। समिति के संयोजक सुशील सक्सेना ने बताया कि कालोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस समस्या का समाधान करवाए। इस दौरान प्यारे लाल, योगेन्द्र चौहान, सागर राजपूत, मयंक गुप्ता, सुशील सैनी, लल्लन यादव, दिनेश पांडे, शोभा ममगाईं, कौशल्या खंतवाल, आकेश भट्ट, राजीव, पूर्व सैनिक आदि मौजूद रहे। इधर नगर निगम ने अनुबंधित कंपनी सनलाइट को निर्देश दिए हैं कि कारगी डंपिंग साइट से तेजी के साथ डंप कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट भिजवाए। ताकि आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.