पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। कारगिल युद्ध में शहीद वीर सैनिक स्व. गिरीश सिंह सामंत के पैतृक गांव उडई को जोड़ने वाली देवलथल-उडई सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्राम प्रधान सागर प्रसाद ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण डुंगर राम और लब्बू सामंत ने कहा कि सड़क की समस्या से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...