पीलीभीत, जुलाई 27 -- पूरनपुर। कारगिल विजय दिवस पर भाजपा की ओर से कारगिल में शहीद हुए सुरेंद्र सिंह लवाडा वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने शहीदों की शौर्य गाथा का भी बखान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में लगभग दो माह तक भारत-पाकिस्तान के बीच चला। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना की जीत हुई। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि युद्ध अत्यंत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया। ठंडा तापमान और उबड़-खाबड़ पहाड़ियों नेसैनिकों और उपकरणों को प्रभावित किया।इसके बावजूद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों ...