गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मानद कैप्टन कंचन राम भारद्वाज का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जखनिया क्षेत्र सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मानद कैप्टन कंचन राम भारद्वाज का जन्म 5 फरवरी 1962 को गाजीपुर के अकबरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 19 सितंबर 1980 को भारतीय सेना में सिपाही के रूप में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा की शुरुआत की। करीब 33 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम के बल पर सिपाही से मानद कैप्टन तक का गौरवपूर्ण सफर तय किया। कारगिल युद्ध 1999 के दौरान वे 108 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे, जहां उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.