भभुआ, जुलाई 25 -- भभुआ, एक प्रतिनिधि। कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूरा होने पर कैमूर के कई पूर्व सैनिकों ने उस काल की हिन्दुस्तान से चर्चा की, जब वह पाकिस्तानी सैनिकों व आतंकियों से लोहा लिए हुए थे। मोर्चा संभाले हुए थे। अवकाश प्राप्त नायक श्रीराम चौबे और हवलदार भगवान चौबे ने कहा कि भारतीय सैनिकों की सैन्य कार्रवाई के समक्ष दुश्मन देश के सैनिक टिक नहीं पाए। तोलोलिंग, टाइगर हिल, द्रास, करगिल, मरपोला, बटालिक आदि जगहों पर भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध का मैदान छोड़ भागने के लिए मजबूर कर दिया था। सबसे अधिक ऊंचाई वाली लड़ाई भारतीय सैनिकों ने युद्ध का मैदान बना दिया। भारतीय सेना ने लद्दाख की महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेलकर युद्ध में विजय हासिल की। हवलदार रहे भगवान चौबे ने बताया कि सेना के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.