संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। एसपी संदीप कुमार मीना की अलाव पर चर्चा की मुहिम कारगर साबित हो रही है। पिछले साल की तुलना में चोरी का रिकॉर्ड आधे पर पहुंच गया। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज, बीट पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय होने से पुलिस ऑफिस आने वाले फरियादियों की तादात भी एक चौथाई पर पहुंच गई है। इससे कम्युनिटी पुलिसिंग की परिकल्पना जहां सार्थक हो रही है, वहीं पुलिस का सूचना तंत्र भी मजबूत हो रहा है। जिले में अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए दिसंबर 2025 में अलाव पर चर्चा की पहल हुई। इसमें एसओ, हल्का दरोगा और बीट पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों संग चर्चा में पुलिस ठंड के मौसम में चोरी की संभावनाओं, रात्रि कालीन सतर्कता, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.