वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को औद्योगिक इकाईयों में व्यवहारिक प्रशिक्षण का अनुभव मिलेगा। इसके लिए मंगलवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में अर्थशास्त्र विभाग तथा रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और चार प्रमुख औद्योगिक इकाईयों के साथ कुल पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रो. त्यागी ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य छात्रों के लिए इंटर्नशिप, शैक्षिक भ्रमण, परामर्श सेवाएं तथा संयुक्त रूप से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का संचालन करना है। इससे छात्रों को उद्योगों से प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा तथा रोजगारोन्मुखी कौशल का विकास होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अकादमिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी को शिक्षा...