खगडि़या, जून 23 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के महेशखूंट में पशु आहार कारखाना चालू होने से किसान व पशुपालक समृद्ध हो रहे हैं। वही बेरोजगारों को रोजगार मिलने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महेशखूंट में पशु आहार कारखाना मील का पत्थर साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गत 16 जनवरी को महेशखूंट में 43 करोड़ रुपये की लगत से बनाए गये पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री के हाथों होते ही पशु आहार में पशु आहार का उत्पादन भी शुरू हो गया। फैक्ट्री के इंचार्ज प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि कारखाना में लगभग 50 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मुहैया कराया जा चुका है। वही 50 लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर क्षमता से कम लगभग एक सौ टन प्रतिदिन पशु आहार तैयार किया जा ...