छपरा, मार्च 11 -- दरियापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेला रेल पहिया कारखाना ने मंगलवार को अपने 50 हजार पहिए निर्यात के ऐतिहासिक लक्ष्य को पूरा कर लिया। यह लक्ष्य हरनौत कारखाने के लिए 54 पहियों की खेप के निर्यात के साथ पूरा हुआ। मंगलवार को कारखाने के प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने हरनौत के लिए अंतिम खेप को हरी झंडी दिखा रवाना किया। झंडी दिखा रवाना करने के साथ लक्ष्य को पाने की खुशी में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने तालियां बजा खुशी जाहिर की। गौरतलब हो कि कारखाने ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2016- 17 में 12593 पहियों का निर्यात कर इसकी शुरुआत की थी। वित्तीय वर्ष 2024 - 25 तक कुल 50 हजार पहियों के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया गया था। प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि यह हमारा लक्ष्य ऐतिहासिक था। इसे पूरा करने में हमारे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.