नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली। मार्च में भारत के निजी क्षेत्र की वृद्धि रफ्तार में जहां थोड़ी सुस्ती रही वहीं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र यानी कारखाना गतिविधियों में मजबूती बरकरार रही। एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई सर्वे सूचकांक लगातार 44वें महीने 50 से ऊपर रहा। एचएसबीसी के सोमवार को जारी फ्लैश पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सर्वे के अनुसार मार्च में विनिर्माण क्षेत्र बेहतर रहा। तेजी से बिक्री और आउटपुट बढ़ने के कारण विनिर्माण क्षेत्र सेवा क्षेत्र के मुकाबले कहीं तेजी से बढ़ा। इस सूचकांक का संकलन एसएंडपी ग्लोबल ने किया। यह सूचकांक मार्च में गिरकर 58.6 हो गया जबकि इसकी फरवरी का आंकड़ा 58.8 था। यह सूचकांक मासिक आधार पर भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में बदलाव का आकलन करता है। यह सूचकांक लगातार 44वें महीने तटस्थ स्तर 50 से ऊपर रहा। सूचकांक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.