मैनपुरी, नवम्बर 27 -- शासन से नामित तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कायाकल्प अवार्ड योजना 2025-26 के तहत नामित तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और सुधार की सलाह भी दी। अवार्ड योजना के तहत मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापरक बनाने के लिए प्रति वर्ष कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सर्वेंक्षण किया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर नामित कायाकल्प अवार्ड की तीन सदस्यीय टीम में शामिल टीम में जिला अस्पताल आगरा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अमित कुमार, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कानपुर कार्यालय से क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. विनोद भास्कर ने जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.