सीवान, अक्टूबर 24 -- सीवान/भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को कायस्थ समाज चित्रांश परिवार के लोगों अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा - अर्चना की। भाई दूज के दिन मनाये जाने वाले इस पूजा के दिन कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में परिजनों के साथ लेखकों को लेखनी प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की धूमधाम से पूजा की। भगवान चित्रगुप्त की कथा में यह वर्णन है कि उनकी पूजा करने से उनकी कृपा से हीं भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान मिला था। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा कराई। कई जगहों पर सामूहिक पूजा का भी आयोजन किया गया। भगवानपुर में त्रिलोकी श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.