हजारीबाग, मई 5 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के अवसर पर हजारीबाग के छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज के आयोजित इस पारंपरिक समारोह में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पूजा, हवन, भंडारा और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए। उन्होंने समाज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं। उन्होंने कायस्थ समाज को शिक्षा, अनुशासन और सेवा का प्रतीक बताते हुए बधाई दी और भविष्य में समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के पुजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.