मैनपुरी, जनवरी 24 -- कायस्थ महासभा श्रद्धाभाव से मनाई नेताजी की जयंती मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया और श्रद्धांजलि दी। कायस्थ महासभा द्वारा चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई को गई। पूरे चौक को फूलों से सजाया गया और मिष्ठान वितरण किया गया। युवा जिलाध्यक्ष डा. हिमांशु सक्सेना, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन सक्सेना, जिलाध्यक्ष एड. राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ, सुशील सक्सेना ने नेताजी के बलिदान को याद करते हुए नमन किया। इस मौके पर एड. अमित जौहरी, एड. विकास कुलश्रेष्ठ, एड. हिमालय राज प्रधान, रजत सक्सेना, हर्षवर्धन सक्सेना, राजू रंगशाला, डा. सूर्यमोहन सक्सेना, एस साराभाई, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, विराज सक्सेना,...