हाजीपुर, सितम्बर 8 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को वागमली स्थित एक सभागार में हुई। बैठक में वैशाली जिले के अलावा प्रदेश भर के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव 'नीलू' एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से संध्या 4 तक बैठक चली। इस अवसर पर विभिन जिलों से पहुंचे महिला व अन्य प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं चित्रगुप्त वंदना की गई। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्य समिति के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष ने विचार रखें। उनकी शिकायतो...