हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और उसकी महिला प्रकोष्ठ ने शनिवार को राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में राहत अभियान चलाया। जरूरतमंदों को 22 प्रेशर कुकर के साथ राशन और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके सक्सेना, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला सचिव राजदुलारी अस्थाना, राष्ट्रीय मंत्री विजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वीके श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जीके अस्थाना, प्रदेश महिला अध्यक्ष रत्ना श्रीवास्ताव, प्रदेश संगठन मंत्री आलोक सक्सेना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...