हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गयाा। इसमें महासभा के सभी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी उपाध्यक्ष, सभी संयोजक, सभी उपसमिति से अध्यक्ष, महामंत्री सहित समाज के सभी सदस्यों जिसमें काफी संख्या में महिलाएं बच्चे भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम शहर के बाहर से भी काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने भी सभी के साथ होली और विभिन्न व्यंजनोंका लुत्फ उठाया। सांसद का सम्मान महासभा के द्वारा किया गया। महिला तथा पुरुष सदस्यों ने होली के लोक गीत को प्रस्तुत किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा ने की। बृज मोहन प्रसाद के मार्गदर्शन में राजेश कुमार सिन्हा के आवासीय परिसर स्थित सभागार में आयोजन किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.