उरई, जनवरी 5 -- उरई। झांसी में प्लेटफार्म नंबर तीन पर चल रहे ट्रैक मरम्मत का काम पूरा हो गया है। इसके चलते अब छह जनवरी से पहले ही तरह ग्वालिर बरौनी व बरौनी ग्वालियर का संचालन होगा। इससे लंबी दूरी की टे्रनों के लिए लोग हैरान नहीं होंगे। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल के अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि 11123 ग्वालियर बरौनी 6 से और 11124 बरौनी ग्वालियर 7 जनवरी से पहले की तरह झांसी कानपुर रेलमार्ग से होते हुए जाएंगी। बीती 24 नवंबर से इन दोनों टे्रनों को झांसी से बाया इटावा होते हुए कानपुर ले जाया जा रहा था। इससे झांसी कानपुर रेलमार्ग से होते हुए रोजाना ग्वालियर, बरौनी इत्यादि जगहों पर आने जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब संचालन बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.