गया, मई 3 -- बकाया पगार की मांग को लेकर हड़ताल पर गई शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल की महिला सफाईकर्मी काम पर लौट आई हैं। शनिवार की सुबह से ही महिला कर्मियों ने दोबारा सफाई का काम शुरू कर दिया है। इससे पूर्व दो दिनों तक सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर की सफाई का काम बंद रहा था। एक स्थानीय महिला सफाइकर्मी ने बताया कि एक हफ्ते के बाद बकाए पैसे के भुगतान का आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने दोबारा अस्पताल में सफाई का कार्य शुरु कर दिया है। बता दें कि पिछले साल अस्पताल की सफाई का जिम्मा सरकारी खर्च पर जीविका के स्थानीय समूह को दिया गया था। करीब आठ महीने से महिला सफाइकर्मियों को पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.