पटना, फरवरी 7 -- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि राजस्व अधिकारी काम पर लौट जाएं। अगर सोमवार को वे काम पर नहीं लौटे तो उन पर कार्रवाई होगी। शनिवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि तीन सदस्यीय समिति की बैठक शीघ्र होगी। यह समिति राजस्व अधिकारियों के कार्य, अधिकार और दायित्वों पर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को प्रधान सचिव सीके अनिल और सचिव जय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। कहा कि मेहनत करने वाले अधिकारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार की ओर से संचालित एग्रीस्टैक महाअभियान, ई-मापी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.