हटिया, दिसम्बर 17 -- झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन पर आज मानव तस्करी की बड़ी कोशिश विफल हो गई। रेलवे पुलिस फोर्स ने दो मासूम बच्चियों को लेकर जा रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। 'ऑपरेशन आहट' के तहत आरपीएफ पोस्ट (हटिया) की एएचटीयू और डीएनएफटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर वीआईपी गेट के पास जांच के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति, मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा गया है। शख्स दोनों बच्चियों को काम दिलाने के बहाने बेचने के मकसद से कहीं और लेकर जा रहा था। हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर वीआईपी गेट के पास गिरफ्तार किए गए मोहम्मद मुस्तफा अंसारी से पूछताछ में पता चला कि बच्चियों की उम्र क्रमशः 12 और 13 वर्ष है, जिन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था। बता दें कि रांची रेल मंडल के...