नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन राउंड-2 का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। आज सीट आवंटन की सूची घोषित की जाएगी। आवंटित सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर रात 11:59 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन की जांच और स्वीकृति 9 से 12 सितम्बर तक होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर शाम 4:59 बजे तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.