नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एक शोध परियोजना के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह परियोजना एआई आधारित ऑडिट समाधान के विकास और साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट की गुणवत्ता निगरानी से संबंधित है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://dtu.ac.in/ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी मान्य नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...