हाजीपुर, फरवरी 15 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा पातालेश्वरनाथ मंदिर पर भव्य शिव बारात की झांकी निकालने की तैयारी है। विद्युत विभाग ने महाशिव रात्रि पर निकाले जाने वाले भव्य शिव बारात जुलूस को बिजली से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ई.अजय कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि शिव बारात झांकी को लेकर शहर में जुलूस वाले मार्ग पर रविवार को 9.30 बजे से बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। जुलूस समाप्ति के बाद विद्युत लाइनों का चेकिंग करने बाद बिजली लाइनों का मरम्मत कर देर शाम में बिजली सप्लाई बहाल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शिव बारात शोभा यात्रा के साथ विद्युत कामगार साथ चलेंगे। शिव बारात झांकी को बिजली से सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी ...