जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जमशेदपुर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-1 में शनिवार को उलियान, डिमना और कुंवर बस्ती पावर सब स्टेशनों से जुड़े कई क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उलियान पीएसएस के शास्त्रीनगर व मरीन ड्राइव फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे शास्त्रीनगर, स्लैग रोड, भाटिया बस्ती व रिवर व्यू क्षेत्र प्रभावित होंगे। डिमना पीएसएस के बालीगुमा फीडर से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संजय पथ क्षेत्र में आंशिक बाधा रहेगी। वहीं कुंवर बस्ती पीएसएस से मुंशी मोहल्ला फीडर अंतर्गत नजरिया स्कूल, वास्तु विहार व बैकुंठ नगर प्रभावित रहेंगे। विभाग ने असुविधा पर खेद जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.