लखनऊ, मई 15 -- सुरेंद्र नगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से 31 मई तक फॉर्म भर सकेंगे। पहले यह तिथि 15 मई तय की गई थी। इस संबंध में प्राचार्य की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में कुल 176 सीटें हैं। जिनमें हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अरब कल्चर उर्दू, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान और समाज कार्य विषयों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश सीटें रिक्त रहने तक सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.