भागलपुर, नवम्बर 21 -- भागलपुर। कोहरे की वजह से कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इनमें कई ट्रेन भागलपुर और नवगछिया से होकर गुजरने वाली हैं। रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है वो अब फरवरी के बाद ही चलेंगी। इसमें पूर्वोत्तर की ट्रेनें भी शामिल हैं। जिन ट्रेन को रद्द किया गया है उनमें मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक और कामाख्या-गया एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। गया-कामाख्या एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक और आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.