एटा, फरवरी 24 -- काम की कहकर निकले हलवाई का शव रेल की पटरी पर पड़ा मिला। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर घरवाले पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घरवालों के अनुसार घर में कोई विवाद भी नहीं था। मंगलवार सुबह छह बजे कुछ लोगों ने जलेसर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रेलवे ट्रैक के बीच में एक शव पड़ा देखा। लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिस पर उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ को अवगत कराया। तलाशी पर जेब से जलेसर से एटा जाने के लिए खरीदी गई एक टिकट निकली। मृतक का आधा सिर कट था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई। सभासद कृष्ण कुमार ने फोटो घरवालों को दिखाई। फोटो के आधार पर घरवाले पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। घरवालों ने शव की शिनाख्त गोपाल (48) पुत्र सुखराम निवासी महावीरगंज जलेसर के रुप में हुई। घरवालों ने बताया कि मृतक हलवाई का काम करते थे और...