लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- थाना मैगलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाइक से काम कर अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव धर्माखोड़ा निवासी बिंद्रा प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र रामलखन मंगलवार को बस्ती खखरा निवासी अपने दोस्त अखिल भारती के साथ काम करने उचौलिया गया था। बाइक राम लखन चला रहा था। देर रात घर वापस लौटते समय मोहद्दीपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में राम लखन की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा आखिल को हल्की फुल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें रामलखन की एक तीन साल की बेटी है सृष्टि। रामलाखन की पत्नी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.