नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दुनिया भर से हो रही आलोचनाओं के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ कार्ड हिट होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका और वियतनाम जल्द ही एक समझौते पर सहमति जता सकते हैं जिसके तहत वियतनाम अमेरिकी उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लगाएगा। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने बताया है कि वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के साथ उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही है और जल्द ही इस समझौते पर सहमति बनने की संभावना है। बता दें कि बीते बुधवार को ट्रंप ने वियतनाम पर 46 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने बताया कि फोन पर हुई उनकी यह बातचीत बेहद प्रोडक्टिव रही। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लैम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.