साहिबगंज, अप्रैल 7 -- साहिबगंज। लालबथानी चासा टोली में रविवार को काम करने के दौरान एक किशोर के हाथ का उंगली कट गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोर लालबथानी चासा टोली के अर्जुन मंडल का पुत्र धर्मराज मंडल(16) है। परिजन के अनुसार युवक घर मे ही कुछ काम कर रहा था तो धारदार हथियार से हाथ का उंगली कट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी क्रेशर में किशोर की उंगली कटा है। डॉक्टर मोहन मुर्मू ने बताया किशोर के बायें हाथ की चार उंगली कट गयी है। किशोर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...