मैनपुरी, अगस्त 18 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशी में काम करने गया मजदूर मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मकान का निर्माण करा रहे लोग घायल मजदूर को लेकर आए थे। लेकिन मौत की खबर मिलते ही भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधाऊ निवासी 45 वर्षीय राजू शाक्य पुत्र रामेश्वर दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशी में गुड्डू यादव के यहां मजदूरी करने गए थे। जहां मकान की दूसरी मंजिल से वह किसी तरह नीचे गिर पड़े। जानकारी मिलते ही मकान निर्माण करा रहे लोग उसे टेम्पो से जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.