हाथरस, सितम्बर 11 -- हाथरस। शहर के अशोका टॉकीज के निकट एक निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर दीवार से गिरकर दो मजदूर घायल हो गए। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला ऊंटगाड़ी निवासी गुड्डू पुत्र कल्यानसिंह और जलेसर रोड श्यामनगर निवासी विजय पुत्र अलबेला अशोका टॉकीज के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों मजदूर दीवार से गिर कर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों मजदूरों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए। उपचार कराए जाने के बाद दोनों के परिवार के लोग उन्हें अपने साथ घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...